KNEWS DESK- ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाये पाकिस्तान ने गुरुवार रात भारत पर हमला करते हुए युद्ध की घोषणा कर दी। पाकिस्तान ने भारत के जम्मू कश्मीर, पठानकोट आदि क्षेत्रो मे हवाई हमले करते हुए भारत को चोट पहुंचाने की कोशिश तो की पर अपनी मंशा मे कामयाब नहीं हो सका। भारत ने इस नापाक करतूत का मुँह तोड़ जवाब देते हुए लाहौर, इस्लामाबाद समेत पाक के घर मे घुसकर भारी तबाही मचाई। पाकिस्तान की तरफ से बढ़ते हमले के चलते भारतीय नौ सेना ने अरब सागर मे INS विक्रांत को तैनात करते हुए पाक को समुद्री मार्ग से मारना चालू कर दिया। INS विक्रांत ने कराची मे हमला करते हुए पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक INS विक्रांत ने पाकिस्तान को समुद्र iमे घेरकर चारो खाने चित्त किया।
INS विक्रांत की कार्यवाही से मचा हड़कंप
भारतीय नौसेना की कार्यवाही से कराची समेत पुरे पाकिस्तान मे हड़कंप मच गया। सेना के सूत्रों के मुताबिक INS विक्रांत आधुनिक और ख़तरनाक उपकरणों और हथियारों से लैस होकर पाकिस्तान सरहद पर पंहुचा। खबर लिखें जाने तक पाकिस्तान मे भारतीय नौसेना ने काफ़ी तबाही मचाते हुए पाकिस्तान का काफ़ी नुकसान किया।
भारत की कार्रवाही से डरा पाकिस्तान, लगाई अमेरिका से गुहार
भारत की ओर से पाकिस्तान को दिए मुहतोड़ जवाब के बाद पाकिस्तान डर गया है। जानकारी आ रही है की पाक पीएम सहबाज़ शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प से गुहार लगाते हुए भारत से युद्ध रोकने की अपील की है