दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज तिरंगे की रोशनी से हुआ जगमग…..

KNEWS DESK- रेल मंत्रायल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज ‘चिनाब रेलवे ब्रिज’ तिरंगे की रोशनी से जगमग हो उठा|

देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. पिछले कई दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा यात्रा चल रही है जिसका समापन कल होगा| स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर तरफ लोग राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत दिख रहे हैं| डल झील में भी दिल छू लेने वाला नजारा दिखा| इसके साथ ही जगह जगह इमारतों, पुलों और सार्वजनिक जगहों पर शानदार लाइटिंग भी की गई है| जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्वतंत्रता दिवस से पहले चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई|

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर तिरंगा यात्रा, मन मोह लेंगे कश्मीर के ये वीडियो - Tiranga rally on world highest railway bridge on chenab river ahead of independence day ahlbsv

रात के वक्त चिनाब नदी पर बना पुल तिरंगे रंग से जगमग नजर आया| भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख के लेह में कर्नल रिंचेन के स्मारक से हॉल ऑफ फेम तक तिरंगा यात्रा निकाली|अनंतनाग में मट्टन स्थित मार्तंड सूर्य मंदिर भी तीन रंग में लिपटा हुआ बेहद खूबसूरत लग रहा है| इसके अलावा सीआरपीएफ ने भी आज श्रीनगर में ‘हर घर तिरंगा’ वॉकथॉन का आयोजन किया| श्रीनगर की सड़कें भी तिरंगे रंग में जगमग नजर आईं|

 

About Post Author