विक्रम मिस्री होंगे देश के नए विदेश सचिव, जानिए कब से संभालेंगे कार्यभार

KNEWS DESK, भारत सरकार ने देश के अगले विदेश सचिव के नाम का ऐलान कर दिया है| देश के अगले विदेश सचिव के लिए विक्रम मिस्री को चुना गया है| वे अगले महीने से विदेश सचिव का पदभार संभालेंगे|

तीन प्रधानमंत्रियों के रहे खास, चीन मामलों के एक्सपर्ट... जानें नए विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बारे में - Vikram Misri named India next foreign secretary he is expert on ...

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश के नए विदेश सचिव को भी खोज लिया गया है| वहीं आज सरकार ने देश के डिप्टी NSA विक्रम मिस्री को अगला विदेश सचिव बनाने का ऐलान किया है| कार्मिक मंत्रालय ने उनके नियुक्ति का आदेश जारी करते हुए बताया कि 15 जुलाई से विक्रम मिस्त्री देश के विदेश सचिव होंगे| इसके अलावा बता दें कि अभी देश के विदेश सचिव के पद पर विनय मोहन क्वात्रा हैं| हालांकि उनका कार्यकाल इस साल 30 अप्रैल को ही खत्म हो गया था, लेकिन पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था| विनय मोहन क्वात्रा ने साल 2022 में विदेश सचिव का कार्यकाल संभाला था| कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में डिप्टी NSA विक्रम मिस्री की विदेश सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है| इसके साथ ही डिप्टी NSA के रूप में विक्रम मिस्री के कार्यकाल को भी कम करने को मंजूरी दे दी|

कब से संभालेंगे कार्यभार

सरकार ने देश के अगले विदेश सचिव के नाम की घोषणा कर दी है| उसके लिए विक्रम मिस्री का नाम सामने आ रहा है| बताया जा रहा है कि अगले महीने से वे विदेश सचिव का पदभार संभालेंगे| कार्मिक मंत्रालय ने उनके नियुक्ति का आदेश जारी करते हुए बताया कि 15 जुलाई से विक्रम मिस्त्री देश के विदेश सचिव होंगेऔर उसका पदभार संभालने का कार्य करेंगे|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.