ज्ञानवापी परिसर का खोल दिया गया तहखाना,सर्वे में मुस्लिम पक्ष कर रहा सहयोग,जानें हिंदू पक्ष के वकील ने क्या कहा?

KNEWS DESK- ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एक बार फिर से शुरू हो गया है। ASI की टीम परिसर के आज दूसरे दिन पहुंच चुकी है। ASI की टीम मस्जिद के अन्दर गई है और वजूखाने को छोड़कर मस्जिद के अंदर का भी सर्वे कर रही है। हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया है कि तहखाना खोल दिया गया है। मुस्लिम पक्ष ASI सर्वे में सहयोग कर रहें है।

आपको बता दें कि वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में ASI की टीम दूसरे दिन सर्वे कर रही है। मुस्लिम पक्ष भी इस सर्वे में शामिल है। मुस्लिम पक्ष ने ही मस्जिद का ताला खोला  है। वजूखाने को छोड़कर मस्जिद के अंदर भी सर्वे हो रहा है। हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया है कि व्यासजी का तहखाना खोल दिया गया है। सर्वे को धीरे-धीरे आगे बढ़ा जा रहा है। मुस्लिम  पूरी तरह से सहयोग कर रहें है। सुभाष ने कहा है  कि सर्वे  दोपहर 12 बजे तक की गई है। अब दोपहर 2:30 बजे के बाद सर्वे फिर शुरू होगा जो 5 बजे तक होगा। सर्वे में अभी तक किसी भी तरह की कोई अड़चन और  दिक्कत नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें…जानिए ASI की टीम कैसे कर रही जांच,ज्ञानवापी सर्वे का आज दूसरे दिन,पहले दिन मिले अहम सबूत

हम तहखाने की चाबी क्यों दें?-अहमद

जानकारी के लिए बता दें कि मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता मुमताज अहमद ने तहखाने की चाबी देने से मना कर दिया था। ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकलने के उन्होने कहा था कि हम लोग सर्वेक्षण के दौरान पूरा सहयोग कर रहे हैं। वकील मुमताज अहमद ने यह भी कहा है कि हम तहखाने की चाबी क्यों दें उनको जहां खोलना है। वह खोल लेंगे? अहमद ने कहा कि ASI टीम अभी ऊपर के हिस्से का सर्वे कर रही है। शुक्रवार को भी तहखाने में सर्वे की कार्यवाही नहीं हो पाई थी। क्योंकि किसी मुस्लिम पक्ष ने ताला नहीं खोला था और चाबी भी नहीं दी थी।  तहखाने में गंदगी और मलबा का ढेर होने के कारण लंबाई और चौड़ाई मापने का काम नहीं हो पाया है। तहखाना खोलकर आज उसकी साफ सफाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें…मस्जिद का खोला गया ताला,मुस्लिम पक्ष के वकील ने तहखाने की चाबी देने से किया मना,जानिए क्या कहा… 

About Post Author