KNEWS DESK- 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान और उनके नागरिकों के प्रति कड़ा रूख अख्तियार किया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि 27 अप्रैल तक हर हाल में भारत की सीमा से वीजा पर आये सभी पाकिस्तान नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया जाए। इस संबंध में 25 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को फोन करके इसका सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश जारी किए थे।
भारत सरकार के इस फैसले के बाद भारत के सभी राज्यों ने इसे सख्ती से अपनाना शुरू कर दिया है। भारत के सभी शहरों से वीजा पर आये पाकिस्तानियों को पहचान कर उनको वापस भेजने की कार्यवाहियां प्रचलन में है।
अलीगढ़ में 50 वीजाधारी पाकिस्तानी मौजूद
यूपी के अलीगढ़ में डीएम का कहना है कि वहां 50 लोग वीजा पर आए हैं और स्थानीय प्रशासन केंद्र सरकार का पूरा सहयोग कर रहा है। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि पाकिस्तानी लोगों की सही संख्या LIU के पास है। इनके पास जो जानकारी है, उसके अनुसार संख्या लगभग 50 है। केंद्रीय एजेंसियां इस पर काम कर रही हैं और वे हमसे जो भी सहायता मांगेंगे, हम देंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने लिस्ट बनानी कर दी शुरू
अमित शाह के फोन के बाद एक्शन में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में रह रहे पाकिस्तानियों की लिस्ट बनाने का काम शुरू कर दिया है। सीएम फडणवीस ने फोन कर गृहमंत्री अमित शाह को जानकारी दी है। महाराष्ट्र पुलिस राज्य में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों की जानकारी निकाल चुकी है। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वक्त रहते भारत छोड़ना होगा, जो भी भारत नहीं छोड़ेगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने बताया कि वीजा जारी करने वाले अधिकारियों और पासपोर्ट कार्यालय से पाकिस्तानी नागरिकों का डेटा एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अब तक हमें 111 पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी मिली है। उन सभी को सूचित किया गया है कि उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर देश छोड़ना अनिवार्य है।
लखनऊ से भेजे गए 8 पाकिस्तानी
शनिवार सुबह लखनऊ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जिले में निर्वासित 8 पाकिस्तानियों को उनके देश का रास्ता दिखा दिया है। लखनऊ के कमिश्नर ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद लखनऊ में रह रहे 8 पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार को अपने वतन वापस भेजे गए है। इस कार्यवाई मे LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) भी रही मौजूद