रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सहर्ष स्वीकार किया भारत का निमंत्रण, बोले- अब हमारी बारी

KNEWS DESK- रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि सहर्ष भारत के आगमन का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी भारत पहुंचते ही रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के आगमन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने न्यूज एजेंसी को बताया कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की तरफ से भारत गणराज्य में दौरे की स्वीकृति मिल गई है। पिछले वर्ष दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली रूसी यात्रा की थी जिसके बदले में ये हमारी यात्रा है, अब हमारी बारी है।

हालांकि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन कब भारत आएंगे, इसकी कोई सटीक जानकारी बाहर नहीं आई है। वर्ष 2019 में आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के शहर ब्लादिवोस्तोक गए थे। इस आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भी आए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था।

लावरोव ने एक कार्यक्रम में कहा कि रूस अब चीन, भारत, ईरान, उत्तर कोरिया जैसे देशों और स्वतंत्र देशों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) के साथ सक्रिय रूप से संबंधों का विस्तार कर रहा है। शीर्ष रूसी राजनयिक ने कहा, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ व्यापक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग के संबंध आपसी विश्वास के अभूतपूर्व स्तर तक पहुंच चुके हैं। भारत के साथ विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित हो रही है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.