देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थे बीमार

मुंबई: सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्ट टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बढ़ती उम्र के चलते उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। काफी समय से उनके लिए भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ की मांग की जा रही थी। रतन टाटा के प्रति देशभर के लोगों में गहरा सम्मान था।

उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं और उद्योगपतियों ने शोक व्यक्त किया है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.