PM मोदी ने असम में किया 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, कांग्रेस पर साधा निशाना

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के सिलचर में 23,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र को दशकों तक कांग्रेस सरकारों ने विकास से वंचित रखा।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को “दिल और दिल्ली दोनों से दूर” रखा और बराक घाटी को कभी अपने वास्तविक महत्व के अनुसार विकसित नहीं किया। उन्होंने याद दिलाया कि बराक वैली एक समय में प्रमुख व्यापार मार्ग और इंडस्ट्रियल सेंटर हुआ करता था, लेकिन कांग्रेस के शासन में यह अपनी ताकत खो बैठी। भाजपा की डबल इंजन सरकार अब इसे फिर से विकसित करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि अब नॉर्थ-ईस्ट के लोगों का दशकों का इंतजार खत्म हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि BJP का मूलमंत्र है विकास की दौड़ में पिछड़े लोगों को प्राथमिकता देना। सीमावर्ती और पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। असम सरकार ने चाय बागानों में काम करने वाले हजारों परिवारों को भूमि का अधिकार देकर उनकी सामाजिक स्थिति मजबूत की है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाले शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया गया, और कांग्रेस नेता इतनी बड़ी राशि लिख भी नहीं पाएंगे, तो विकास कैसे कर सकते थे।

पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल सड़क और रेल संपर्क बेहतर होगा, बल्कि बराक घाटी और नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के जीवन और व्यापार में भी बड़ा सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *