वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर महंगाई की मार झेल रही जनता को बीते एक सप्ताह से मामूली राहत मिल रही है. भारतीय तेल कंपनियों ने 6 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल के भाव में इजाफा नहीं किया है. पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने हर रोज की तरह आज (बुधवार), 13 अप्रैल 2022 की सुबह 6 बजे अपडेट लेटेस्ट रेट के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं.
पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट
| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| श्रीगंगानगर | 122.93 | 105.34 |
| मुंबई | 120.51 | 104.77 |
| भोपाल | 118.14 | 101.16 |
| जयपुर | 118.03 | 100.92 |
| रांची | 108.71 | 102.02 |
| पटना | 116.23 | 101.06 |
| चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
| बेंगलुरु | 111.09 | 94.79 |
| कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
| दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
| आगरा | 105.03 | 96.58 |
| लखनऊ | 105.25 | 96.83 |
| अहमदाबाद | 105.08 | 99.43 |
| चंडीगढ़ | 104.74 | 90.83 |
| पोर्ट ब्लेयर | 91.45 | 85.83 |
स्रोत: आईओसी
SMS से चेक कर सकते हैं दाम
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
