भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 12 अप्रैल 2022 की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं. बीते 5 दिनों की तरह पेट्रोल-डीजल के भाव में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय बाजार में लगातार छठें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं.
बता दें कि इससे पहले 22 मार्च से 6 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर पर 14 किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10-10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी लेकिन अब तेल की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगने के संकेत मिल रहे हैं. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ चुकी है. इससे देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें अब कंट्रोल हो सकती हैं.
पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट

| शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
| श्रीगंगानगर | 122.93 | 105.34 |
| मुंबई | 120.51 | 104.77 |
| भोपाल | 118.14 | 101.16 |
| जयपुर | 118.03 | 100.92 |
| रांची | 108.71 | 102.02 |
| पटना | 116.23 | 101.06 |
| चेन्नई | 110.85 | 100.94 |
| बेंगलुरु | 111.09 | 94.79 |
| कोलकाता | 115.12 | 99.83 |
| दिल्ली | 105.41 | 96.67 |
| आगरा | 105.03 | 96.58 |
| लखनऊ | 105.25 | 96.83 |
| अहमदाबाद | 105.08 | 99.43 |
| चंडीगढ़ | 104.74 | 90.83 |
| पोर्ट ब्लेयर | 91.45 | 85.83 |
स्रोत: आईओसी
SMS से चेक कर सकते हैं दाम
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।