KNEWS DESK- पहलगाम हमले के बाद भारत के कड़े फैसले और चेतावनी का पाकिस्तान पर कोई असर होता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग कर अपनी मंशा जाहिर कर रहा है। पाकिस्तान ने लगातार 9वीं बार संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया है। हालांकि बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है परन्तु भारत और पाक के तनाव के बीच पाकिस्तान की इस हरकत के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
24 अप्रैल से कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा लिए गए कड़े निर्णय और सिंधु जल समझौता तोड़ने के बाद से ही पाकिस्तान दहशत में है। भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहा पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाकिस्तान ने 24 और 25 को रात को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर LOC पर गोलीबारी की थी। इसके बाद 26, 27, 28, 29, 30 अप्रैल के बाद एक और 2 मई को 9वीं बार बार सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान ने ने कुपवाड़ा, उरी और अखनूर में गोलीबारी की।
चेतावनी के बाद भी नहीं चेत रहा पाक
भारत ने चेतावनी देते हुए पाक से कहा था कि नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन न करें। चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान नहीं माना। पाकिस्तान ने 9वीं बार सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान के बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन करने से भारतीय सेना सक्रिय है।