हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है, चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बोलीं सोनिया गांधी

KNEWS DESK-  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार यानी आज एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि सरकार ने बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, वित्तीय संकट और असमानता को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि आज जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडिम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।

रैली के दौरान उन्होंने कहा कि हमारा देश पिछले 10 वर्षों से एक ऐसी सरकार के अधीन है जिसने बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, वित्तीय संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस मोदी सरकार ने जो कुछ भी किया है, वह आपके सामने है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य नेताओं ने पार्टी के चुनाव घोषणापत्र को सार्वजनिक रूप से लॉन्च करने के लिए शनिवार को जयपुर में एक रैली की। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र पांच “न्याय के स्तंभों” पर केंद्रित है।

हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है- सोनिया गांधी

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाने के लिए हमसब एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज रोज की कमाई से खाने-पीने का सामना इकट्ठा कर पाना मुश्किल है। रसोई गैस की बढ़ती कीमत हमारी माताओं-बहनों के सामने मुश्किल खड़ी कर रही है।

ये भी पढ़ें-   आयुष शर्मा ने फिल्म ‘रुसलान’ के ट्रेलर लॉन्च पर कहा- ‘मुझे सलमान खान का आशीर्वाद है’