नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, सीएम पद को लेकर सस्पेंस जारी

KNEWS DESK – बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद से इस्तीफा दे दिया। सुबह करीब सवा 10 बजे इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि हो गई, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई।

ऐसे सौंपा गया इस्तीफा

जानकारी के मुताबिक, जेडीयू के एमएलसी Sanjay Gandhi इस्तीफे का पत्र लेकर विधान परिषद पहुंचे और सभापति को सौंपा। इससे पहले पार्टी की ओर से भी संकेत मिल चुके थे कि इस्तीफा तैयार है।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री Vijay Kumar Chaudhary ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संजय गांधी इस्तीफे का पत्र लेकर परिषद पहुंचे थे।

क्यों देना पड़ा इस्तीफा?

दरअसल, नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। नियमों के अनुसार, एक व्यक्ति एक साथ दोनों सदनों का सदस्य नहीं रह सकता, इसलिए उन्हें एमएलसी पद छोड़ना पड़ा। अब वे राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

सीएम पद पर बना सस्पेंस

एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद भी छोड़ेंगे? फिलहाल इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

नियमों के मुताबिक, वह इस्तीफे के बाद भी अधिकतम छह महीने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में उनके अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

रविवार शाम से ही इस फैसले को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू के कई बड़े नेता पहुंचकर उनसे मुलाकात कर रहे थे, जिनमें Sanjay Kumar Jha, Vijendra Yadav और Ashok Chaudhary जैसे नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *