नीता अंबानी दूसरी बार बनीं IOC ‘इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी’ की सदस्य

KNEWS DESK- नीता अंबानी को आईओसी का सदस्य दोबारा चुन लिया गया है| रिलायंस फॉउंडेशन की फॉउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोटर्स ने वोट किया| वे 2016 रियो ओलंपिक में पहली बार IOC की सदस्य बनी थीं|

पेरिस ओलंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी से पहले रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) का सदस्य फिर से चुना गया है। पेरिस में चल रहे आईओसी के 142वें सत्र में नीता अंबानी को भारत का प्रतिनिधि चुनने के लिए कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया और नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े यानी पूरे 100 प्रतिशत। 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्या चुनी गई थी।

Our ambition is to inspire every young Indian to embrace the Olympic Values: Nita Ambani – Firstpost

रिलायंस फॉउंडेशन की फॉउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस मौके पर कहा, ‘मैं आईओसी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं| मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं| आईओसी का दोबारा सदस्य चुना जाना न केवल मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है| मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए तत्पर हूं|

बता दें कि नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी| साल 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था| नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है, जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है|

 

About Post Author