NIA का पूरे देश में 120 ठिकानों पर रेड जारी…गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को लिया हिरासत में,मिले कई अहम सुराग

KNEWS DESK… NIA देशभर में अलर्ट मोड में दिख रही है। राजस्थान में बुधवार सुबह से NIA की रेड जारी है। इसी छापेमारी के तहत जोधपुर के मंडाेर थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। टीम ने थाना क्षेत्र के लॉरेंस गुर्गे अरविंद विश्नोई को सुबह 6 बजे उसे घर से पकड़ कर ले गई और थाने में पूछताछ की गई। वहीं एक टीम पीपाड़ में भी सर्च कर रही है।

दरअसल आपको बता दें कि मंडोर थाना क्षेत्र में 8 मील निवासी अरविंद विश्नोई ने एनआईए टीम को पूछताछ में बताया कि उसका एक कनेक्शन पीपाड़ में भी है। ऐसे में एक टीम को पीपाड़ रवाना किया गया। लॉरेंस से कनेक्शन पर अरविदं की मां सुलोचना का कहना है कि वह मजदूरी करता है। रोज सुबह मजदूरी के लिए निकलता था। बुधवार सुबह टीम आई और उसे उठाकर ले गई। मां का कहना है कि अगर लॉरेंस से दोस्ती होती तो यह काम नहीं करता। अरविंद की मां ने बताया कि टीम सुबह आई तो आईडी मांगी। जैसे ही आईडी दिखाई वे अरविंद को ले गए। टीम की पड़ताल में अरविंद के हथियारों के साथ कुछ फोटो भी मिले हैं। हालांकि टीम लॉरेंस कनेक्शन को लेकर अब भी पूछताछ कर रही है

 NIA का देश भर में एक्शन जारी..

राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, एमपी सहित देश के अलग-अलग राज्यों में भी NIA की टीम रेड कर रही है। NIA राजस्थान सहित कुल 7 राज्यों में यह कार्रवाई कर रही है। NIA से मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के करीबियों पर छापेमारी की गई है। NIA के पास इनपुट है कि लॉरेंस गैंग देश में कुछ बड़े लोगों को टारगेट कर सकती है। इसके लिए वह अपनी गैंग के सदस्यों को एक्टिवेट कर रहा है।

 NIA का पूरे देश में 120 ठिकानों पर रेड जारी..

दिल्ली एनसीआर में एनआईए की टीमों ने करीब 32 जगहों पर रेड की है। पंजाब-चंडीगढ़ में 67 जगहों पर, उत्तरप्रदेश में प्रतापगढ़,बरेली और लखीमपुर में रेड चल रही है। राजस्थान, हरियाणा में 18 ठिकानों पर टीमें बदमाशों को सर्च कर रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में 2 जगहों पर एनआईए की छापेमारी चल रही हैं। पूरे देश में NIA के द्वारा लगभग  120 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।