आज से देश में लागू हुए कई बड़े नियम, जानिए कौन से हैं वे बदलाव

KNEWS DESK, अगस्त महीने के शुरू होते ही कई बड़े बदलाव किए गए है आज से देश में कुछ नियम लागू होंगे। वहीं ये सरकारी बदलाव आम जन को ही प्रभावित करेंगे।

Rule Change: LPG के दाम से ऑनलाइन मनी ट्रांसफर तक... बजट से पहले देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव - LPG Price Hike to FASTag eKYC or FD Scheme these

1 अगस्त यानी आज से भारत में सरकारी नियम से लेकर कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर जनता के ऊपर पड़ने वाला है। वहीं हर महीने ऐसे कुछ न कुछ नियम या बदलाव होते रहते हैं। ये बदलाव आपके साथ साथ आपके बजट पर भी असर डालते हैं। आज से भी देश में कुछ छः बदलाव लागू हो रहे हैं।

1. LPG सिलेंडरो के दाम में बदलाव

आज से देश में LPG सिलेंडरो के दामों में बदलाव हुए हैं। LPG के कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अभी हाल ही में LPG के कामर्शियल गैस सिलेंडर के कुछ दाम घटाए गए थे।

2. बदल गए कैडिट कार्ड के नियम 

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank ने भी पहली अगस्त से कई नियमों में बदलाव कियए हैं। ये नियम क्रेडिट कार्ड से जुड़े हैं। अब से थर्ड पार्टी फिनटेक या पेमेंट ऐप्स के जरिए किए जाने वाले सभी रेंटल ट्रांसजैक्शन पर रकम का 1  चार्ज वसूला जाएगा।

3. गूगल मैप्स होगा 70 तक सस्ता

गूगल मैप्स की सर्विस पर भारत में लिए जाने वाले चार्जेस को 70% तक सस्ता करने का ऐलान किया गया है। साथ ही पेमेंट को अब डॉलर के बजाय रुपए में लेने की भी बात कही गई है।

4. FASTag से जुड़े नियमों में बदलाव

फास्टैग के नए नियम में 1अगस्त से 31 अक्टूबर 2024 के तक फास्टैग केबाईसी के प्रोसेस पूरी करनी होगी। वहीं 3 साल से ज्यादा पुराने फास्टैग को बदलकर नया लेना होगा।

5. CNG – PNG के बदलेंगे रेट

आज से CNG – PNG के रेट भी बदलेंगे। ऑयल कंपनियां हवाई ईधन और CNG – PNG की कीमतों में बदलाव कर रही है।

6. ITR भरने पर लगेगा जुर्माना

आज से अगर आप ITR भरेंगे तो आपको जुर्माना भरना होगा। यदि आप ने 31 जुलाई तक ITR फाइल कर चुके हैं तो आपको कोई फाइन नहीं लगेगा।

 

About Post Author