लोकसभा चुनाव 2024: असम में 11 बजे तक 27.43% तो मणिपुर में 33.22% हुआ मतदान, जानें त्रिपुरा का अपडेट

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। बता दें कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हो रही है| चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार मैदान में हैं| वहीं दूसरे चरण की वोटिंग में 11 बजे तक हुए मतदान के आंकड़े भी आ गए हैं| चलिए आपको असम की 5 त्रिपुरा की 1 और मणिपुर की 1 लोकसभा सीटों पर सामने आए 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत बताते हैं|

असम की 5 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 27.43 प्रतिशत हुआ मतदान

मणिपुर में 11 बजे तक 33.22 प्रतिशत हुआ मतदान

त्रिपुरा में 11 बजे तक 36.42 प्रतिशत हुआ मतदान