सुबह 10:30 बजे से होंगे रतन टाटा के आखिरी दर्शन, वर्ली श्मशान घाट में होगा अंतिम संस्कार

KNEWS DESK, सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्ट टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र के चलते उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। काफी समय से उनके लिए भारत के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ की मांग की जा रही थी। रतन टाटा के प्रति देशभर के लोगों में गहरा सम्मान था।

Ratan Tata: रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के अस्पताल में हैं भर्ती

भारतीय उद्योगपति रतन एन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि रतन टाटा को अंतिम विदाई देने के लिए श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्टूबर यानी आज सुबह 10:30 बजे रतन टाटा का पार्थिव शरीर एनसीपीए लॉन, नरीमन पॉइंट, मुंबई में रखा जाएगा। जहां आम लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे सकेंगे। परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि वे गेट 3 से एनसीपीए लॉन में प्रवेश करें और गेट 2 से बाहर निकलें। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान परिसर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

बता दें कि पार्थिव शरीर को वर्ली श्मशान घाट ले जाने की प्रक्रिया दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। यह वही स्थान है जहां हाल ही में साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया गया था। रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित उनके निवास पर ले जाया गया है, जहां उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। विशेष सीपी देवेन भारती ने परिवार के सदस्यों के साथ काफिले और एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। वहीं अंतिम दर्शन के लिए पोर्टेबल कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था भी की गई है। आज शाम 4 बजे तक एनसीपीए में श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर कई उद्योगपति, व्यवसायी, अभिनेता और राजनेता भी उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंच सकते हैं।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.