‘भारत दुनिया की आत्मा है…’ वृंदावन में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, कहा – समाज गौभक्त बने तो खुद रुक जाएगी गौहत्या

KNEWS DESK – Vrindavan में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में Rashtriya Swayamsevak Sangh के सरसंघचालक Mohan Bhagwat ने शिरकत करते हुए देश, समाज और आध्यात्मिक मूल्यों पर अहम विचार रखे। वह मलूक पीठ गौशाला में आयोजित 452वें जयंती महोत्सव में पहुंचे, जहां योग गुरु Baba Ramdev समेत संत समाज की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।

“भारत दुनिया की आत्मा है”

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि वृंदावन का वातावरण इतना शांत और आध्यात्मिक है कि यहां बोलने की बजाय मौन रहना अधिक उपयुक्त लगता है। उन्होंने भारत की वैश्विक भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि “भारत ही दुनिया की आत्मा है” और जब तक भारत अपने मूल मूल्यों पर कायम रहेगा, तब तक विश्व संतुलन बना रहेगा। उनके मुताबिक, आज दुनिया इसलिए भटक रही है क्योंकि उसने अपनी आत्मा से दूरी बना ली है।

गौसंरक्षण पर समाज की भूमिका अहम

गौसंरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि यदि समाज में गाय के प्रति श्रद्धा और सम्मान बढ़ेगा, तो गौहत्या स्वतः ही रुक जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि सिर्फ सरकारी प्रयासों से यह संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज का सहयोग और जनभावना बेहद जरूरी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि “समाज को गौभक्त बनाना होगा, तभी स्थायी समाधान निकल पाएगा।”

राम मंदिर का दिया उदाहरण

Ram Mandir Ayodhya के निर्माण का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि यह कार्य तब संभव हुआ जब जनभावना मजबूत हुई। उन्होंने बताया कि 2014 से 2019 के बीच यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी, लेकिन बाद में जनसमर्थन बढ़ने पर रास्ता साफ हुआ।

भागवत ने कहा कि संत समाज और संघ मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। संत मार्गदर्शन देंगे और संघ उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत भविष्य में “विश्व गुरु” बनकर उभरेगा और दुनिया को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *