लोकसभा में कांग्रेस ने गौरव गोगोई को बनाया पार्टी का डिप्टी लीडर

KNEWS DESK- कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा के लिए गौरव गोगोई को उपनेता और कोडिकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया|

बता दें कि कांग्रेस ने पार्टी ने सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। इस बार कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जानकारी साझा की गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया कि सोनिया गांधी लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक तथा दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है|

केसी वेणुगोपाल ने आगे बताया कि वरिष्ठ सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। उन्होंने हाल ही में लोकसभा स्पीकर का चुनाव भी लड़ा था। वहीं, सांसद मणिकम टैगोर और डॉ. मोहम्मद जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया है।
असम बाढ़: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना की - द स्टेट्समैन
जानें कौन है गौरव गोगोई

गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे है| उन्होंने इससे पहले 2020 से लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपनेता का पद संभाला था| इस बार जोरहाट सीट से कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भाजपा के तपन कुमार गोगोई को 144393 वोट से हराकर जीत हासिल की थी|

वहीं, अगर के सुरेश की बात करें तो 18वीं लोकसभा में उन्हें स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया गया था| वो केरल के मानेलिकारा से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं| वो आठवीं बार जीतकर सदन में आए है|  वर्तमान में वो सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकसभा सांसद हैं|

About Post Author