Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 ने चांद पर किया लैंड, भारत ने रचा इतिहास

KNEWS DESK- जिस समय का पूरे देश को इंतजार था वो समय अब आ गया है चंद्रयान-3 ने चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है और भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बना गया है। भारत ने पूरी दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

सौरभ भारद्वाज ने दी शुभकामनाएं 

चंद्रयान-3 मिशन पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि आजादी के बाद से देश में इंजीनियरिंग तकनीक पर जोर दिया गया है. मैं वैज्ञानिकों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं।

“हमें अपने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों पर गर्व”

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये निश्चित रूप से हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह इसरो का एक बड़ा मिशन है। हमें अपने इंजीनियरों और वैज्ञानिकों पर गर्व है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बना भारत