चंद्रयान-3: ISRO ने लैंडर का जारी किया नया वीडियो,चंद्रमा की सतह पर रोवर कर रहा सैर

KNEWS DESK- चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरा देश खुशी से झूम रहा है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद अब रोवर प्रज्ञान  लैंडर विक्रम से बाहर निकलकर चंद्रमा की सतह पर आ गया है। वह चांद की जमींन पर चट्टानों और गड्ढों के आसपास घूम रहें है। 6 पहियों और 26 किलो के वजन वाले रोवर प्रज्ञान ने आज चंद्रमा का एक नया वीडियो भेजा है। जिसको ISRO ने आज पोस्ट किया है।

आपको बता दें कि चद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है। इस रोवर ने बीते गुरुवार से चंद्रमा की सतह पर चहलकदमी कर रहा है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद बीते गुरुवार की सुबह ISRO ने रोवर के चांद की सतह पर बाहर आने की पुष्टि की है। चांद की सतह पर उतरते ही रोवर प्रज्ञान ने सबसे पहले अपने सोलर पैनल खोले और अपने आस-पास की चीजों को नेविगेशन कैमरों की सहायता से स्कैन करना शुरू कर दिया है।  सोलर पैनल 1 सेमी/सेकेंड की गति से चलता है।  इस गति से रोवर प्रज्ञान 12 दिनों में लगभग आधा सफर तय करेगा। रोवर में 2 पेलोड लगे हैं जो पानी और अन्य कीमती धातुओं की खोज में मदद करेगा। इससे पहले ISRO ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीरें पोस्ट की थी। ISRO ने आज अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्वीर शेयर की है। लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया है।

चांद की सतह पर लहरों जैसा दिखा नजारा

जानकारी के लिए बता दें कि इस तस्वीर में विक्रम लैंडर चांद की सतह पर दिखाई दे रहा है। शेयर किए गए इन तस्वीरों को ऑर्बिटर पर लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा  से लिया गया है। जो चंद्रमा की ऑर्बिट में मौजूद सबसे अच्छे रिजॉल्यूशन वाले कैमरों में से एक है। तो वहीं बीते गुरुवार को ISRO ने चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान के लैंडिंग का वीडियो भी शेयर किया था।  जिस वीडियो में चांद की सतह पर लहरों जैसा नजारा दिखाया गया। इसके चंद्रमा के नजदीक पहुंचते ही वहां बहुत सारे बड़े एवं छोटे-छोटे गड्‌ढे भी देखने को मिल रहें है।

About Post Author