KNEWS DESK- भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे युद्ध और हमलों के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने दोनों देशों के मध्य पनपे विवाद और युद्ध के विराम की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद स्थिति बिगड़ती चली गई थी। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का 6-7 मई की रात को भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के मध्य हमलों का दौर शुरू हो गया। शनिवार शाम 6 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति ने बीती रात मध्यस्ता की जानकारी देते हुए दोनों देशों के मध्य युद्ध विराम की जानकारी दी।
क्या कहा ट्रंप ने?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद!

पाक के उप प्रधानमंत्री ने की युद्धविराम की दी जानकारी
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशार डार ने अपने ट्विटर हैंडल से दोनों देशों के मध्य युद्धविराम की जानकारी देते हुए लिखा कि पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है!

5 बजे से लागू हुआ दोनों के मध्य सीजफायर
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि दोनों देशों के मध्य हुए सीजफायर समझौते को भारत ने मान लिया है। शनिवार शाम 5 बजे से दोनों देशों के मध्य सीजफायर लागू हो जाएगा।