KNEWS DESK- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मज़बूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब मोदी सरकार के राज्य मंत्री सप्ताह के 6 दिन पार्टी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस नए संगठनात्मक इनोवेशन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद, उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान और संगठन-सरकार के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना है।
बीजेपी के इस निर्णय के तहत सोमवार से शनिवार, सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक केंद्र सरकार के विभिन्न राज्य मंत्री बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, उनकी बात सुनेंगे और जरूरत पड़ने पर संबंधित मंत्रालयों से तत्काल समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
तय हुआ शेड्यूल – कौन मंत्री कब
-
28 जून: सावित्री ठाकुर (राज्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास)
-
30 जून: संजय सेठ (राज्यमंत्री, रक्षा)
-
1 जुलाई: हर्ष मल्होत्रा (राज्यमंत्री, सड़क परिवहन)
-
2 जुलाई: दुर्गा दास उईके (राज्यमंत्री, जनजातीय मामले)
-
3 जुलाई: एल. मुरुगन (राज्यमंत्री, सूचना व प्रसारण)
-
4 जुलाई: कृष्णपाल गुर्जर (राज्यमंत्री, सहकारिता)
यह शेड्यूल आगे भी जारी रहेगा और अन्य राज्यमंत्री भी इसमें शामिल होंगे।
बीजेपी का मानना है कि यह कदम कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएगा और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर और बेहतर तरीके से लागू करने में मदद करेगा।
पार्टी नेतृत्व का कहना है “यह पहल एक संगठित संवाद प्रक्रिया की शुरुआत है, जो कार्यकर्ताओं की बात सीधे सरकार तक पहुंचाएगी। इससे पार्टी की जड़ें और गहरी होंगी।”
ये भी पढ़ें- शेफाली ज़रीवाला की मौत पर जिम ट्रेनर ने किया खुलासा, पति पराग त्यागी ने पुलिस में दर्ज कराए बयान