छत्तीसगढ़ के अगले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बनाए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज

KNEWS DESK… छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आपसी रार को खत्म करने में लगी हुई है। जिसके चलते कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टीएस सिंह देव को अगला उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी है। दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने टीएम सिंह देव का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।

दरअसल आपको बता दें कि कांग्रेस के अगले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को बनाए जाने के बाद पूर्व सीएम डाॅ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि,  “डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया, सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में।”

 

टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है। अरुण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। यह मुख्यमंत्री या राज्यपाल का अधिकार होता है। साव ने आगे कहा कि ढाई -ढाई साल के किए गए वादे अनुसार चार महीने पहले उपमुख्यमंत्री बनाकर टीएस सिंहदेव के साथ अन्याय किया गया है।