अरविंद केजरीवाल: एलपीजी संकट सिर्फ राजनीतिक नहीं, हर घर की समस्या

K News Desktop- देश में एलपीजी संकट को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर आज #केजरीवाल ऑन एलपीजी शॉर्टेज तेजी से ट्रेंड कर रहा है।इसकी वजह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस है, जिसमें उन्होंने एलपीजी की भारी कमी और उससे उत्पन्न राष्ट्रीय संकट पर गंभीर सवाल उठाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश इस समय ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां एलपीजी संकट जैसी बुनियादी जरूरत भी लोगों को आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एलपीजी का उत्पादन लगभग 50 प्रतिशत तक घट चुका है, जिसके कारण हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं।

इस कमी का सबसे बड़ा असर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। केजरीवाल ने बताया कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, क्लाउड किचन और छोटे फूड कारोबार एलपीजी पर ही निर्भर रहते हैं, लेकिन कई जगहों पर एलपीजी सिलेंडर तक नहीं मिल रहे। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में हजारों छोटे कारोबार बंद होने की कगार पर हैं। कई जगहों पर केवल 2–4 दिन का ही गैस स्टॉक बचा है।

केजरीवाल ने कहा कि इस संकट की वजह से लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी पर खतरा मंडरा रहा है। फूड इंडस्ट्री और उससे जुड़े कारोबारों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार होने के डर में जी रहे हैं। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो लाखों परिवारों की आय का स्रोत खत्म हो सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस समय पूरे देश में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है और अगर गैस की सप्लाई प्रभावित रही, तो लोगों को अपने पारिवारिक समारोह तक टालने पड़ सकते हैं। उनके मुताबिक यह सिर्फ आर्थिक संकट नहीं बल्कि सामाजिक संकट भी बनता जा रहा है।

सोशल मीडिया पर लोग बड़ी संख्या में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जब रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरत पर संकट खड़ा हो जाए तो यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं रह जाता, बल्कि हर घर की समस्या बन जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *