KNEWS DESK- बीती 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आये तनाव के बाद भारत जहां कठोर फैसले लेने के बाद एक्शन करने के मुड में दिख रहा है तो वहीं भारत एक्शन के साथ-साथ अपनी आर्मी को मजबूत करने की दिशा में भी लगातार काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को अपने मित्र देश फ्रांस से 26 राफेल-M फाइटर जेट की डील करने जा रहा है। भारत और फ्रांस के मध्य होने वाली ये डील करीब 63 हजार करोड़ की बताई जा रही है। ये 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान भारतीय नौसेना के लिए होंगे। कुछ समय पहले ही रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इस डील को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत फ्रांस भारत को 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल देगा।

ये सभी राफेल INS विक्रांत से होंगे संचालित
भारत द्वारा फ्रांस से खरीदे जा रहे सभी राफेल विमान INS विक्रांत से ऑपरेट होंगे। अभी INS विक्रांत पर मिग-29 तैनात हैं। राफेल मरीन प्लेन मिग-29 की जगह लेंगे। इसके साथ ही राफेल मरीन विमानों के बेड़े के रखरखाव, लॉजिस्टिक सपोर्ट, पर्सनल ट्रेनिंग और स्वदेशी निर्माण को लेकर भी समझौता होगा। भारत की इस डील से पाकिस्तान खौफ में है। क्योंकि पहलगाम हमले के बाद भारत ने INS विक्रांत को अरब सागर में उतार दिया है।
ये है खासियत मरीन राफेल की
- लंबाई-15.27 मीटर
- चौड़ाई-10.80 मीटर
- ऊंचाई- 5.34 मीटर
- वजन- 10,600 किलो
- रफ्तार- 1,912 KM/H
- रेंज- 3700 किलोमीटर
- फ्लाई हाइट- 50 हजार फीट
- INS विक्रांत से स्काई जंप करने में सक्षम
- कम जगह पर लैंडिंग और टेक ऑफ करने में सक्षम
- न्यूक्लियर अटैक करने में सक्षम
- बीच हवा में ही रीफ्यूलिंग की भी सुविधा