सीजफायर के बाद बोले अमेरिकी राष्ट्रपति, ये युद्ध विनाश का कारण बन सकता था

KNEWS DESK- भारत- पाक के बिगड़े रिश्तों के बाद अमेरिका के मध्यस्थता के बाद लागू हुए सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट हुआ है। इस बयान में उन्होंने सीजफायर को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए भारत और पाक के बीच चल रहे युद्ध को विनाश का कारण बताया है। हालांकि सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद ही पाकिस्तान की तरफ से इसका उल्लंघन कर दिया गया था, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया था।

विनाश का कारण बन सकता था ये युद्ध

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व है, क्योंकि उनके पास यह जानने और समझने की शक्ति, बुद्धि और धैर्य है कि वर्तमान आक्रमण को रोकने का समय आ गया है। यह युद्ध इतने सारे लोगों की मृत्यु और विनाश का कारण बन सकता था। लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे! आपकी विरासत आपके बहादुर कार्यों से बहुत बढ़ गई है। ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम था। जबकि चर्चा भी नहीं हुई, मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी हद तक बढ़ाने जा रहा हूं। इसके अतिरिक्त, मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि क्या हजार साल के बाद कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। भगवान भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को अच्छी तरह से किए गए काम के लिए आशीर्वाद दें!!!

तीन घंटे के भीतर ही किया था पाक ने उल्लंघन

सीजफायर के लागू होते ही पाकिस्तान की तरफ से 3 घंटे के भीतर ही सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान ने जम्मू के श्रीनगर, अखनूर, राजौरी, आरएसपुरा समेत कई जगहों पर भारी गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में भारत के 5 नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि 2 सैनिक बलिदान हो गए थे। इस हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद सीमा पार से चल रही फायरिंग थम गई।