डिजिटल डेस्क- भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का खिताब अपने नाम किया है। भारत की इस उपलब्धि की जानकारी नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रमण्यम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय भारत 4,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) का हवाला देते हुए सुब्रमण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है। उन्होंने आगे कहा, केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से अर्थव्यवस्था के मामले में बड़े हैं।
2-3 वर्षों में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत
नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि जैसा कि मैं बोल रहा हूं, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है। यह मेरा नहीं बल्कि IMF का डेटा है। भारत अब जापान से आगे निकल गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं। यदि भारत की आर्थिक प्रगति इसी रफ्तार से चलती रही तो आने वाले 2 से 3 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
हमसे आगे सिर्फ तीन देश
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के आंकड़ों का हवाला देते हुए सुब्रह्मण्यम ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था जापान से बड़ी है. उन्होंने कहा, ‘‘केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से बड़े हैं।
भारत में चीजें बनाना सस्ता है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि वे चाहते हैं कि ऐपल कंपनी आईफोन अमेरिका में ही बनाए, भारत में नहीं। इस पर सुब्रमण्यम ने कहा कि टैरिफ क्या होगा, यह कहना मुश्किल है। लेकिन अभी भारत में चीजें बनाना सस्ता है।
सुब्रमण्यम ने यह भी बताया कि सरकार एक बार फिर अपनी संपत्तियों को किराए पर देगी या बेचेगी। इसे एसेट मोनेटाइजेशन कहते हैं। इसका दूसरा दौर अगस्त में शुरू होगा। इससे सरकार को और पैसे मिलेंगे, जिससे देश का विकास होगा।