KNEWS DESK- भारत में पूर्व में हुए कई आतंकी हमले में शामिल और एनआईए द्वारा जारी मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या पाकिस्तान में कर दी गई है। हालांकि इस दावे पर पुख्ता जानकारी आना शेष है। आतंकी हाफिज सईद का करीबी और लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकी अबु कताल पाकिस्तान में मारा गया है। जानकारी के मुताबिक उसकी हत्या रात 8 बजे कर दी गई है। वह लंबे समय से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से बाहर था और मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था।

रिपोर्ट के मुताबिक अबु कताल की पाकिस्तान में उस वक्त दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जब वह अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहा था। भारत की सुरक्षा एजेंसियां उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी जो उसकी मौत के साथ ही खत्म हो गई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए अबु कताल आतंकी हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में प्रमुख भागीदारी के कारण भारत की मोस्ट वांटेड सूची में था। कताल की हत्या के साथ ही अभी तक दर्जन भर से ज्यादा आतंकी हैं, जिनकी पाकिस्तान में हत्या की गई है। अज्ञात हमलावर लगातार आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं। पाकिस्तान ने पिछले साल भारत के ऊपर अपने नागरिकों की हत्या का इल्जाम लगाया था, जिससे भारत ने इनकार कर दिया था।
अबु कताल कई बड़े आतंकी घटनाओं में शामिल था। ये मुंबई में 26/11 हमले में शामिल था। इसके साथ ही अबू कताल का नाम 9 जून 2024 को बस से लौट रहे तीर्थ यात्रियों पर हमले में भी सामने आया था। ये यात्री जम्मू-कश्मीर के रियासी में शिव-खोड़ी मंदिर से दर्शन के बाद लौट रहे थे।
अब तक अज्ञात हमलावरों ने इन लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा आतंकवादियों की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की है। जिनमें दाऊद मलिक, शाहिद लतीफ 11 October 2023, मुहम्मद रियाज, जिया उर रहमान को 29 सितंबर 2023, सुखदूल सिंह (खालिस्तानी आतंकवादी) को 21 सितंबर 2023, अबू कासिम कश्मीरी को 8 सितंबर 2023, सरदार हुसैन अरायन को 1 अगस्त 2023, सैयद नूर शालोबार को 4 मार्च 2023, बशीर अहमद पीर को 20 फरवरी 2023, सैय्यद खालिद रजा को 27 फरवरी 2023, अय्याज अहमद अहंगार को 14 फरवरी 2023, हरविंदर सिंह संधू को 19 नवंबर 2022, जहूर मिस्त्री को 1 मार्च 2022 अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है।