योगा डे पर दिखा अलग नजारा, योगी से लेकर राष्ट्रपति मुर्मू तक का दिखा अलग अंदाज

KNEWS DESK-  हर साल 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है| क्योंकि हमारे वेदों में भी इसका जिक्र मिलता है इसका इतिहास करीब 5000 साल पुराना माना जाता है| मानसिक और शारीरिक क्रिया के रूप में पहचानने वाले योग की शुरुआत भारत में हुई योग की प्रभावशीलता को देखते हुए आज पूरी दुनिया में लोग इसका महत्व समझने लगे हैं योग कितना फायदेमंद है इसके लिए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है आध्यात्मिकता के दौर को पीछे छोड़ते हुए आधुनिकता के दौर में हम जिस तरह से आगे बढ़ रहे हैं जिंदगी में खुशहाली और मानसिक शांति के लिए योग बहुत जरूरी है योग ना सिर्फ इंसान को फिजिकल फिट रखता है बल्कि मेंटली फ्रेश भी रखता है भारत की पहल पर दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई और इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में लोगों के बीच भारतीय संस्कृति के योग के महत्व को बताना है और इस साल यानी कि साल 2023 में नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है|

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने अन्य लोगों के साथ नई दिल्ली में एम्स में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया. उन्होंने कहा कि दुनिया में योग के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है. दुनिया में कहीं भी योग होता है तो योग करने वाले लोगों के मन में हिंदूस्तान का नाम आता है क्योंकि यह हमारी विरासत है|

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग हमारी विरासत है| केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी योग अभ्यास किया|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में योग किया. साथ ही उन्होंने लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया|

About Post Author