इस महीने लॉन्च होने वाली हैं ये सात कारें, जानिये विस्तार में

KNEWS DESK-  फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले सितम्बर के महीने में कंपनी अपनी कारों को भारतीय बाजार में कई नई कारें और एसयूवी बिक्री के लिए पेश करने वाली है| बिक्री के लिए कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस तरह की गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। चलिए आपको कारों के फीचर्स के बारे में बताते हैं |

Honda Elevate 

honda  की ओर से 4 सितंबर को भारतीय बाजार में नई एसयूवी एलीवेट को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को जून महीने में पेश किया गया था। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली इस नई एसयूवी का मुकाबला किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट, ह्यूंदै क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर जैसी पांच सीटों वाली एसयूवी से होगा।

Volvo C40 Recharge

कंपनी की इलेक्ट्रिक कार  Volvo C40 Recharge  को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस एसयूवी को 4 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। खबरों के मुताबिक,    इस एसयूवी में करीब 530 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है|

BMW 2 Series M Performance

कंपनी की  2 सीरीज एम परफॉर्मेंस को 7 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसे सिर्फ ब्लैक सफायर कलर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं इसकी ग्रिल और गियर सिलेक्टर जैसे कुछ पार्ट्स को सिल्वर फिनिश में रखा जाएगा। कंपनी की ओर से इसमें दो लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।

कंपनी अपनी नेक्सन एसयूवी के फेसलिफ्ट को भी सितंबर महीने में लॉन्च करने वाली है| खबरों के मुताबिक नेक्सन फेसलिफ्ट को 14 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा नेक्सन के मुकाबले में इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव होंगे, जिसमें फ्रंट लाइट्स, बंपर के साथ ही रियर में बंपर और टेल लाइट्स को भी नया लुक दिया जाएगा। इसके अलावा फेसलिफ्ट वर्जन में कई महत्वपूर्ण बदलाव इंटीरियर में भी देखने को मिल सकते हैं।

Mercedes EQE SUV

मर्सिडीज की ओर से भी इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर नई गाड़ी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 15 सितंबर को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लाया जाएगा। ईक्यूई नाम की इलेक्ट्रिक एसयूवी में भी करीब 600 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है।

Mahindra Bolero Neo 

महिंद्रा की बोलेरो नियो के मैक्स वर्जन को सितंबर महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक इस एसयूवी को सितंबर के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसमें सात और नौ सीटों का विकल्प मिल सकता है। साथ ही इसमें 2.2 लीटर का इंजन दिया जा सकता है।

lexus lm

लेक्सस की ओर से एलएम नाम से लग्जरी एमपीवी को भी सितंबर महीने में ही लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस एमपीवी के लिए बुकिंग को शुरु कर दिया है। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसे भी जल्द लाया जा सकता है। इसमें कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है, जिनमें 48 इंच की स्क्रीन, 23 स्पीकर, चार और सात सीटों के विकल्प शामिल हैं।

About Post Author