Andhra Pradesh:पवन कल्याण ने सीएम जगन मोहन रेड्डी पर कसा तंज, कहा-”जिसे कानून की रक्षा करनी चाहिए, वही इसका उल्लंघन कर रहा है”

KNEWS DESK- शुक्रवार यानि 11 अगस्त को जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस जगन मोहन रेड्डी पर तंज कसते हुए कहा कि जिसके ऊपर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी है, वही इसका उल्लंघन कर रहा है| उन्होंने सीएम रेड्डी पर रुशिकोंडा पहाड़ी को नष्ट करने का आरोप लगाया|

पवन कल्याण ने शुक्रवार को रुशिकोंडा का दौरा किया था| यहां पहुंचने पर पुलिस द्वार उनके काफिले को कुछ घंटों तक रोका गया| इसके बाद उन्हें कुछ शर्तों पर ही आगे जाने की अनुमति मिली| यातायात और लोगों की समस्याओं का कहकर पुलिस ने पवन कल्याण से काफिले में केवल सात गाड़ियों को रखने के लिए कहा| इतना ही नहीं, पुलिस ने बाइक रैली पर भी रोक लगाकर कहा कि वे गाड़ी से बाहर नहीं निकलेंगे और न ही वाहन के छत पर चढ़ेंगे|

मीडिया से बात करते हुए JSP प्रमुख ने कहा कि एक मुख्यमंत्री को कानून की रक्षा करनी चाहिए लेकिन आंध्र प्रदेश में वे इसका उल्लंघन कर रहे हैं| सीएम रेड्डी रुशिकोंडा हिल को नष्ट करके पर्यावरण मानदंडों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं| उन्होंने कहा कि सरकारी भवन वास्तव में क्या है? क्या ये सीएम हाउस है? मुख्यमंत्री को कितने घर चाहिए? वो सर्किट हाउस को भी अपने घर या कैंप ऑफिस की तरह इस्तेमाल कर चुके होंगे| रुशिकोंडा बीच का जिक्र करते हुए कहा, क्या सीएम एक बढ़िया  द्रश्य चाहते हैं?

पवन कल्याण ने कहा, राज्य के हर व्यक्ति को, खासकर उत्तर आंध्र के लोगों को रुशिकोंडा में हो रहे उल्लंघनों के बारे में पता होना चाहिए| लोगों को यह भी समझना चाहिए कि अगर वे ऐसे लोगों को नेता चुनते हैं, तो वे केवल सरकारी और निजी संपत्तियों का शोषण करते हैं| JSP प्रमुख ने कहा कि रुशिकोंडा पहाड़ी कई सदियों से इस क्षेत्र के कई गांवों को चक्रवातों से बचा रही है लेकिन उन्होंने इसे नष्ट कर दिया है सरकार का दावा है कि रुशिकोंडा में मामूली उल्लंघन हैं लेकिन असल में ये बड़े पैमाने पर किया जा रहा है|

पवन कल्याण के रुशिकोंडा दौरे को ध्यान में रखते हुए कई स्थानों पर सैकड़ों पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी|

About Post Author