बोत्सवाना की खदान में मिला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा

KNEWS DESK, बोत्सवाना की खदान में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। यह डायमंड कैरो की खदान में मिला है जोकि 2,492 कैरेट का हीरा है। दुनिया का सबसे बड़ा कलिनन डायमंड ब्रिटिश राजपरिवार के पास है।

De Beers unit discovers 1098 carat gigantic diamond in Botswana | खदान से निकाला गया 'इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा हीरा', आकार जानकर रह जाएंगे हैरान - India TV Hindi

बोत्सवाना में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की फर्म लुकारा डायमंड की एक कैरो खदान में 2492 कैरेट का हीरा निकला है। यह 1905 में साउथ अफ्रीका में मिले 3106 कैरेट के कलिनन डायमंड के बाद अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। बता दें कि कैरो खदान बोत्सवाना की राजधानी गेबरोन से करीब 500 किमी दूर है। इससे पहले 2019 में इसी खदान में 1758 कैरेट का सेवेलो हीरा मिला था। इसे फ्रांस की फैशन कंपनी लुई विटॉन ने खरीदा था। हालांकि, उन्होंने इसकी कीमत नहीं बताई थी।

इसके अलावा आपको बता दें कि लुकारा डायमंड फर्म के हेड विलियम लैंब ने कहा, “हम इस खोज से बेहद खुश हैं। इस हीरे को हमारी मेगा डायमंड रिकवरी एक्स-रे तकनीक की मदद से खोजा गया। हम इस 2492 कैरेट के हीरे तो तराशने की कोशिश में लगे हैं।”

About Post Author