बाढ़ के पानी का मजा ले रहा थर्मोकोल पर बैठा यह शख्स, देखेंगे तो हंसी रोक नहीं पाएंगे

KNEWS DESK-  भारत के कुछ इलाकों में भयंकर गर्मी के कारण लोग बहुत परेशान हैं लेकिन देश के कुछ इलाकों में काफी बारिश हुई जिसके कारण बाढ़ तक आ गई| जिसके कारण वहां के लोग काफी परेशान हैं| किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं| बाढ़ से हुई तबाही के वीडियो अधिकतर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं लेकिन इन दिनों बाढ़ का एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है, जहां कुछ दिनों से काफी तेज बारिश हो रही है| वहां के लोग इस बाढ़ से बहुत परेशान हैं। एक शख्स है जो इस बाढ़ के पानी में लेटकर मजे करता हुआ दिखाई दे रहा है| यह शख्स एक बड़े से थर्माकोल पर लेटकर बहते हुए पानी की दिशा में जाता हुआ नजर आ रहा है| यह शख्स हाथ हिलाकर लोगों की तरफ इशारा भी कर रहा है| शख्स इतना खुश लग रहा है आप इस वीडियो को देखंगे तो अपनी हसी रोक नहीं पाएंगे|

यह फनी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है| इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं|

About Post Author