इस बच्चे ने पढ़ाई करने का निकाला नया रूल, देखें इसकी वीडियो

KNEWS DESK-  सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है| इंटरनेट पर अधिकतर बच्चों की मासूमियत की वीडियो ज्यादा आती है| जो हमरे मन को भा जाती है| ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| इस वीडियो को अबतक 12 मिलियन से अधिक मोबाइल में चलाया गया है| वायरल वीडियो में एक बच्चा क्लास में बैठकर अपने अनोखे अंदाज में पढ़ाई कर रहा है|

वायरल वीडियो बहुत फनी है|आपका बार बार देखने का मन करेगा| इसमें क्लास में बैठा एक बच्चा किताब खोलकर उसमें जो भी लिखा है उसे दोनों हाथ से उठाकर अपने सिर पर डालने लगता है| क्लास में और बाकी बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन, क्लास के बीच में बैठा ये बच्चा बिना किसी बात की परवाह के अपने स्टाइल में जल्दी-जल्दी से किताब में लिखा सब कुछ उठाकर अपने सिर पर डालने लगता है| यह वीडियो कहां का है यह अभी पता नहीं चल पाया है|सोशल मीडिया पर यह वीडियो को खूब तेजी से पसंद किया जा रहा है|

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने काफी कमेंट्स किए हैं| एक यूजर्स ने लिखा कि लेटेस्ट वाईफाई नॉलेज ट्रांसफर| एक अन्य यूजर्स ने पूछा कि डिड इट वर्क? इस वीडियो में बच्चा बहुत ही शान्ति से और बेफिक्र होकर अपना काम कर रहा है|

About Post Author