शैतान बनने के लिए शख्स ने किये लाखों रुपये खर्च, कहा – इंसान बिल्कुल नहीं हैं पसंद

KNEWS DESK :- आज कल लोग अपने चेहरे में काफी बदलाव करवा लेते हैं जिससे वह सुन्दर दिखे | लेकिन बदलते समय में कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपना रूप पसंद नही आता है और वो सर्जरी से अपने मन के हिसाब से अपने शरीर में और चेहरे में बदलाव करवा के अनुखे बन जाते हैं | आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएँगे जिसने अपने आप को इतना बदल लिया है कि अब वो शैतान की तरह लगता है और लोग उसे शैतान समझते हैं | शख्स को इन्सान बिल्कुल पसंद नहीं है|

डैनी एंगलर्ट ने पूरा शरीर बना लिया अजीबोगरीब 

दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपना ही रूप पसंद नहीं आता है और वो उसे बदलने की कोशिश में लग जाते हैं| लोग प्लास्टिक सर्जरी के जरिये खुद को पूरी तरह से बदल लेते हैं| जिससे वो पहचान में ही नहीं आते| कुछ तो ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने अपने चेहरे से लेकर पूरा शरीर ही अजीबोगरीब बना लिया है| ऐसे ही एक शख्स की चर्चा आजकल खूब हो रही है, जिसका नाम डैनी एंगलर्ट है| उसने भयानक रूप को लोग देखते ही डर जाते हैं और शैतान-शैतान कहकर बुलाने लगते हैं|

शख्स का अजीबोगरीब अंदाज़ 

डैनी ने अपने पूरे शरीर पर ही टैटू बनवाया हुआ है और चेहरे की हालत तो और भी बुरी है| उसने अपने चेहरे पर जगह-जगह पियर्सिंग करवाई है और आंखों में टैटू बनवा कर किसी राक्षस जैसा हो गया है| यही नहीं  उसने अपने मुंह के अंदर भी टैटू बनवाया हुआ है| साथ ही उसने अपने सिर पर सींग लगवाई है, कान कटवाए हैं और अपनी जीभ को भी दो हिस्सों में कटवा लिया है|

लाखों रुपये किए खर्च

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डैनी ने बताया कि उन्हें ये शैतानी रूप बनाने में पूरे 8 साल  लग गये और 2 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हैं| दिलचस्प बात है कि डैनी अभी महज 24 साल के हैं| डैनी का कहना है  कि उन्हें इंसान बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं| डैनी ने एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक बार जब वो अपने दोस्त के साथ घर जा रहे थे तो तीन लोगों ने उनपर इसलिए हमला कर दिया था, क्योंकि वो अलग दिख रहे थे और इस झगड़े में उनका एक सींग टूट गया था|

परिवार वाले भी नहीं करते हैं पसंद 

डैनी बताते हैं कि  जब लोग उन्हें घूरकर देखते हैं तो उन्हें अच्छा लगता है| उनके परिवार वाले उनके इस शैतानी रूप को बिल्कुल भी पसंद नहीं करतेहैं| डैनी ने बताया कि जब वह महज 16 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार पियर्सिंग करवाई थी और टैटू बनवाया| तब से ये उनका जुनून ही बन गया और उस जुनून ने उन्हें शैतानी रूप दे दिया है|

About Post Author