लड़के ने ऐसे पहना हेलमेट, सिर में बुरी तरह फंसा

KNEWS DESK-  बाइक हो या फिर स्कूटी लेकिन दोनों को चलाने के लिए हेलमेट लगाना ही पड़ता है और यह हमारी सेफ्टी के लिए बहुत जरुरी भी है| यदि नहीं लगाया तो सड़क दुर्घटना भी हो सकती है और भरी चलाना भी चुकाना पड़ता है| हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है| जिसमें एक लड़के ने यातायात नियमों का पालन कर हेलमेट तो लगाया है लेकिन बड़ी ही हैरानी की बात है, उसने हेलमेट कुछ इस तरीके से लगाया कि अब उस लड़के के सिर से हेलमेट निकल ही नहीं रहा है| चलिए बताते हैं आपको पूरी बात..

ट्विटर पर वायरल हो रहे 20 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के के सिर पर हेलमेट अटक गया है,  जिसे देखकर वहां मौजूद लोग उसे निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं| कुछ लोग तो लड़के की इस हरकत को देखकर अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं| इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो रहे होंगे कि, आखिर यह हेलमेट लड़के ने पहना कैसे होगा…?

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि यह नहीं जानना कि वह इससे बाहर कैसे आएगा, मुझे तो बस ये समझना है कि वह अंदर कैसे गया?  इस वीडियो को अब तक अत्यधिक लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है| कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स किए हैं| एक यूजर ने लिखा  कि कम बजट में जेट प्लस सुरक्षा, और भी तरह तरह के कमेंट्स किए गए हैं|