परीक्षा में साधारण सवाल, जवाब में ‘Dhurandhar: The Revenge’ की पूरी कहानी, छात्र की कॉपी देख चकराए टीचर!

KNEWS DESK –परीक्षा का नाम सुनते ही बच्चों के मन में डर और तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में कई छात्र पढ़ाई से बचने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मामला वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

दरअसल, एक छात्र ने बिजनेस स्टडीज के एग्जाम में पूछे गए सवाल का जवाब देने के बजाय फिल्म की कहानी लिख डाली। यह फिल्म है ‘Dhurandhar: The Revenge’, जिसमें Ranveer Singh मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। छात्र ने पूरे आत्मविश्वास के साथ फिल्म की कहानी को अपने जवाब में शामिल कर दिया।

https://www.instagram.com/reels/DW08sWwj5tf

सबसे मजेदार बात यह रही कि छात्र ने सिर्फ कहानी ही नहीं लिखी, बल्कि उसमें फिल्म के किरदारों जैसे रहमान डकैत, हमजा अली मजारी और जामेल जमाली का भी जिक्र किया। उसने जवाब में डायलॉग्स तक जोड़ दिए और खास किरदार को अलग पेन से हाईलाइट भी किया। जब टीचर ने कॉपी चेक की तो यह देखकर वह भी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि टीचर ने इस अनोखे जवाब का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं—कोई इसे “क्रिएटिविटी का ओवरलोड” बता रहा है तो कोई कह रहा है “पढ़ाई भी अब फिल्मी हो गई है।”

हालांकि, इस मजाकिया जवाब के चलते छात्र को नंबर नहीं मिले, लेकिन इंटरनेट पर वह छा गया। कई लोगों का मानना है कि यह घटना दिखाती है कि आजकल फिल्मों का असर बच्चों तक कितना गहरा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *