कौशांबी में गोलीकांड – महिला घायल, गंगा कछार की जमीन को लेकर दो गुटों में तनाव

KNEWS DESK-  कौशांबी जिले के सन्दीपनघाट थाना क्षेत्र के गनसरी गांव में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस वारदात में एक महिला को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसको गन शॉट की पुष्टि के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गाँव में गंगा कछार की लगभग 50 बीघा भूमि को लेकर दो पक्षों वैश अहमद और धर्मवीर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते 26 नवंबर को हुई फायरिंग में गुलफाम नाम के युवक की मौत हो गई थी, जिसके मामले में 5 आरोपी जेल भेजे गए थे। जिसमे घायल महिला का पति शिव करन भी शामिल था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल इस घटना की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस इस गोलीकांड के पीछे की सच्चाई कितनी जल्दी उजागर कर पाती है। फिलहाल गांव में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।

About Post Author