इस बार में बियर लेने के लिए देने पड़ते हैं जूते, जानें यहां का अनोखा सच

KNEWS DESK- दुनिया में कई सारे देश हैं लेकिन हर देश के अपने अलग ही नियम होते हैं| कुछ नियम सुनकर तो हैरानी होती है| आज हम आपको ऐसा ही एक देश के बारे में बताएंगे जिसका नियम सुनकर आप हैरान हो जाएंगे| हम आपको बेल्जियम के बार के बारे में बताते हैं वहां पर यदि आप जाओ तो आपको वहां बियर लेने के लिए अच्छे सोल वाले जूते देने पड़ेंगे…चलिए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं|

आपको बता दें, इस बार का नियम है कि आप अच्छे  सोल वाले जूते यहां दें तब बियर लें| अगर आप चाहते हैं कि आपको फ्लिप-फ्लॉप और सैंडल के बदले भी बियर मिल जाए तो ऐसा नहीं हो सकता| यहां जूतों के बदले फ्री में बियर नहीं मिलती| आपको पूरे पैसे भी देने पड़ेंगे|            आपको बता दें कि आपके जूते इसलिए जमा किए जाते हैं ताकि आप उनके बार से ग्लास ना चुरा लें| आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों…?

दरअसल, कुछ समय से बेल्जियम के बार वाले बियर के ग्लास चोरी से बहुत परेशान थे|  इसलिए उन्होंने यह सुझाव निकाला| अब जब भी कोई कस्टमर बार में जाता है तो बार वाले उसके जूते जमा कर लेते हैं| ये जूता ग्राहकों को तब मिलता है जब वो बियर पी कर ग्लास दे कर जाते हैं|

About Post Author