दुनिया में पहली बार पैदा हुई पूरे 32 दांतों वाली बच्ची, देखकर रह जाएंगे दंग!

KNEWS DESK, दुनिया में पहली बार 32 दांतों के साथ एक बच्ची ने जन्म लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसे देख कर हैरान हो रहे हैं|

पैदा होते समय बच्ची के थे पूरे 32 के 32 दांत, कुछ लोगों ने कर दी तारीफ, तो जवाब मिला, ये मजाक नहीं! - News18 हिंदी

अमेरिकी राज्य टेक्सास के डलास की रहने वालीं नीका दीवा नामक एक महिला ने अपने नवजात बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों को जानकारी दी कि उनकी बेटी ने पूरे 32 दांतों के साथ जन्म लिया है| उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी बच्ची को पहली बार गोद में लिया तो वह भी देखकर दंग रह गईं थी, क्योंकि उनकी बच्ची पूरे 32 के 32 दांतों के साथ पैदा हुई थी| उसे डॉक्टरों ने बताया कि यह एक बेहद दुर्लभ स्थिति है, जिसे ‘नेटल टीथ’ या ‘बेबी टीथ’ यानी जन्मजात दांत कहते हैं| वहीं महिला ने अपने नवजात शिशु की दुर्लभ स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए टिकटॉक का सहारा लिया है| उनका कहना है कि उनकी बेटी पूरे दांतों के साथ पैदा हुई थी| उन्होंने अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बच्ची के जन्म से लेकर अब तक की तस्वीरें दिखाई गई हैं| इसके अलावा आपको बता दें कि महिला ने कहा यह मजाक नहीं है| इस पोस्ट को कई लोगों ने गंभीरता से लेने पर जोर दिया, तो कुछ को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है| वहीं @ika.diwa इंस्टा अकाउंट से शेयर हुई वीडियो क्लिप पर तीन करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं|

About Post Author