सुहागरात में आई शर्म, दूल्हा भागा पड़ोसी के घर..

वायरल,  सोशल मीडिया से बच पाना नामुमकिन हो गया है। तेजी से बढ़ती तकनीक ने खबरों को रफ्तार दे दी है। ऐसा ही एक ख़बर सुहागरात में शर्माए दूल्हे की है जो अपनी शादी के बाद सुगहरात की रात को घर से भाग कर पड़ोसी के घर छिप गया। दूल्हे ने अगले दिन सुबह घर वापस आ कर दी जानकारी।

भारतीय संस्कृति में शर्माना महिलाओं का गहना माना जाता है। कहा जाता है कि भारत की महिलाएं शर्मीली होने की वजह से और भी खूबसूरत लगती है। ये उनकी अदाएं है। लेकिन हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक ख़बर जो क्षेत्रीय अख़बार में छपी है। जिसमे लिखा है “सुहागरात को दूल्हे को आई शर्म, पड़ोसी के घर जा छिपा” काफी चार्चे में है। ख़बर पड़ने से पता चलता है कि शर्म तो किसी को भी लग सकती है लेकिन इतनी की अपनी ही सुहागरात में घर से भाग जाना, सबको हैरान कर देने वाला वाक्या है।

उत्तर प्रदेश के सैदनगर में शादी के बाद दूल्हा अचानक सुहागरात वाले दिन अपने घर से गायब हो गया। घरवाले परेशान हो गए कि आखिर दूल्हा कहां पर चला गया और किस बात से नाराज हो गया। आस-पास के लोग ढूंढने के लिए कोसों दूर तक गए। घरवाले भी पूरी रात उसे ढूंढते रहे, लेकिन जब सुबह हुई और उसका फोन ऑन हुआ तो कॉल करने पर पता चला कि वह पड़ोसी के घर छिपकर बैठा है। यह जानकर सभी दंग रह गए। लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर सुहागरात वाले दिन वह क्यों भाग गया।

ख़बर क्षेत्रीय अख़बार में छपी तो लोगों ने उसे पड़ा तो मजाकिया अंदाज में लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बस फिर क्या था ख़बर ने रफ़्तार पकड़ ली। (Memes) बनाने लगे और अजब गजब कॉमेंट आने लगे| ख़बर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है।

About Post Author