बाइक सवार कपल को स्टंट करना पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने ट्विट के जरिए दी जानकारी

KNEWS DESK-  आज कल लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं कर रहे हैं| खतरनाक तरीके से लोग स्टंट कर रहे हैं| कुछ लोग तो स्टंट के वजह से अपनी जान से ही हाथ धो देते हैं| कुछ लोगों का स्टंट के दौरान ही बड़ा एक्सीडेंट हो जाता है| ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| इस वायरल वीडियो में एक कपल एक खतरनाक स्टंट के दौरान बाइक चला रहा है| जिसका अंजाम अच्छा साबित नहीं हुआ| चलिए बताए हैं पूरा मामला

दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है| जिसमें एक कपल बाइक चलाते हुए स्टंट करता है तभी अचानक  कुछ ऐसा होता है जिसे जानकार आप हैरान हो  जाएंगे| वायरल वीडियो में एक लड़का बाइक के पीछे एक लड़की को बैठाकर तेज रफ्तार से बाइक चलता है| थोड़ी ही देर में उस लड़के का बैलेंस बिगड़ जाता है जिसके बाद पहले लड़की और फिर लड़का दोनों जमीन पर गिर जाते हैं|

इस वीडियो में आपको एक गीत भी सुनने को मिलेगा वो ये है ‘ये इश्क हाये बैठे-बिठाये जन्नत दिखाए’| वीडियो में जैसे ही ये कपल बाइक से गिरते हैं उसके बाद वीडियो  में गाने की यह लाइन ‘जन्नत दिखाए’ आती है और कपल बुरी तरह से गिर जाते हैं| इसके बाद वीडियो के लास्ट में एक बहुत ही जबरदस्त बात कही गई है| वो ये है कि यह Risk हाये बैठे-बिठाए हड्डियां तुड़वाए|

दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो के जरिए सभी लोगों को जागरुक किया है| ऐसा कई बार हुआ है, जब इस तरह के वीडियो डालकर दिल्ली पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी|अब सोशल मीडिया पर सभी यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा, इतने बढ़िया से समझाया फिर भी लोग न समझें तो फिर तो भगवान ही मालिक है| ऐसे कई सारे यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए अपनी-अपनी राय दी है|

About Post Author