Bigg Boss 17: अभिषेक को घर से बेघर करने पर सलमान खान ने लगाई अंकिता की क्लास, कहा- ‘आप इतनी बायस्ड कैसे…’

KNEWS DESK-  सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| हाल ही में शो में ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल के उकसाने पर अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ जड़ दिया था| इसके बाद बिग बॉस ने घर की कैप्टन अंकिता को ये फैसला लेने को कहा था कि अभिषेक को क्या सजा देनी चाहिए|

बता दें कि इस मामले पर अंकिता ने अभिषेक को शो से बाहर करने का फैसला लिया| इस फैसले के बाद अभिषेक कुमार शो से आउट हो चुके हैं लेकिन जहां घर में कई सदस्य अभिषेक को गलत बता रहे हैं तो वहीं शो से बाहर कई सेलेब्स अभिषेक का सपोर्ट कर रहे हैं| इस मुद्दे पर वीकेंड का वार में सलमान खान भी बात करने वाले हैं| ईशा और समर्थ की क्लास लगाने के अलावा सलमान, अंकिता के इस फैसले पर भी एक्ट्रेस पर भड़कते नजर आएंगे| बिग बॉस के फैन पेज के बिग बॉस तक ने इसकी जानकारी दी है| बिग बॉस तक ने एक ट्वीट किया है, जिसमें सलमान अंकिता की क्लास लगाते नजर आएंगे|

सलमान खान ने अभिषेक और समर्थ के थप्पड़ मामले से जुड़े बायस्ड डिसीजन पर अंकिता लोखंडे की जमकर क्लास लगाई है| सलमान ने अंकिता को कहा है कि आपने समर्थ और ईशा की पोकिंग को नहीं देखा? मुंह पर टिशू पेपर डालना, कंबल फेंकना वगैहरा को नहीं देखा? आप उसे (अभिषेक) घर से बाहर करने और उसे गलत ठहराने के लिए इतनी बायस्ड कैसे हो सकती हैं|

आपको बता दें कि वैसे तो अभिषेक कुमार शो से आउट हो चुके हैं लेकिन कहा जा रहा है कि सलमान खान उन्हें आखिरी वॉर्निंग देकर घर में वापस लाने वाले हैं|

About Post Author