Bigg Boss 17: नील-रिंकू के बाद अब ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर, मेकर्स पर भड़के एल्विश यादव

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में न्यू ईयर पर डबल एविक्शन का झटका देखने को मिला| इस वीकेंड के वार पर रिंकू धवन और नील भट्ट घर से बेघर हुए| वहीं अब कहा जा रहा है कि शो में एक और सदस्य एविक्ट हो गया है| ये सुनकर हर कोई काफी हैरान है|

रिकूं और नील के एविक्शन के बाद अब जिस सदस्य का सफर शो से खत्म हुआ है उसका नाम जानकर, आपको भी तगड़ा झटका लगने वाला है| दरअसल, तीसरे एविक्शन में जो सदस्य घर से बेघर हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि यूके राइडर अनुराग डोभाल हैं| आपको बता दें, अनुराग डोभाल शो से बाहर हो गए हैं| इस बात की जानकारी बिग बॉस फैन पेज तक ने ट्वीट कर दी है|

शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है| इस प्रोमो में सबसे पहले एक्स कैप्टन ईशा, मुनव्वर और प्रेजेंट कैप्टन आउरा तीन सदस्यों को नॉमिनेट करते हैं, जो हैं अनुराग, आयशा और अभिषेक| इसके बाद बिग बॉस ऐलान करते हैं कि इन तीनों में से एक कंटेस्टेंट आज ही एविक्ट होगा| इसके बाद ज्यादातर घरावले अनुराग डोभाल का नाम लेते हैं| ऐसे में अब अनुराग डोभाल शो से आउट हो चुके हैं|अनुराग के इस एविक्शन को अनफेयर बताया जा रहा है| बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने भी इस पर अपनी राय दी है|

एल्विश ने अपने पुराने ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है- वाह बिग बॉस| एल्विश ने अपने पुराने ट्वीट में ये बात पहले ही कह दी थी कि बिग बॉस किसी ना किसी तरह से अनुराग को शो से बाहर कर देंगे…क्योंकि वो जनता के वोटों के आधार पर तो एविक्ट नहीं होगा|

About Post Author