शादी के बाद अरबाज-शूरा की सामने आई पहली तस्वीर, नई नवेली दुल्हन को लेकर यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

KNEWS DESK – अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड शूरा खान एक-दूजे के हो गए हैं| रविवार को अर्पिता खान के घर पर कपल की निकाह सेरेमनी का आयोजन हुआ| शादी की तस्वीरों में अरबाज और शूरा बेहद खूबसबरत लग रहे थे| वहीं अब शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई|

अरबाज-शूरा की पहली फोटो आई सामने

कपल की एक करीबी दोस्त Kumod Raney ने सोशल मीडिया पर अरबाज और शूरा संग तस्वीर शेयर की है| यह फोटो कपल के निकाह के बाद की है जहां अरबाज और शूरा अपने दोस्तों के संग चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं| इस दौरान जहां अरबाज का कैजुअल लुक दिखा तो वहीं उनकी नई नवेली दुल्हन वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं|

नई नवेली दुल्हन को लेकर लोगों ने दिया रिएक्शन 

वहीं शूरा को इस लिबाज में देख फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है| किसी ने लिखा कि ‘दुल्हन खुश नहीं लग रही हैं…’ तो किसी अन्य यूजर ने लिखा कि दुल्हन कोई खास तो नहीं लग रही| मलाइका में क्या कमी थी? ये कौन सी शरीफ है| सभ्य घर के लोग हैं और इसने कैसे कपड़े पहन रखे हैं|

15 साल छोटी शूरा संग एक्टर ने रचाई शादी

जश्न के इस मौके पर खान परिवार के साथ बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी शिरकत की थी| इस शादी में रवीना टंडन, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, फराह खान, साजिद खान सहित बी-टाउन के कई सितारे पहुंचे थे| सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं|

https://www.instagram.com/p/C1PvfPZI7lE/

वहीं मलाइका से अलग होने के 6 साल बाद अरबाज खान ने शूरा संग एक बार फिर अपना घर बसा लिया| 56 साल के अरबाज ने खुद से 15 साल छोटी शूरा संग शादी रचाई है| शूरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई बड़े सेलेब्स के साथ काम किया है|

यह भी पढ़ें – 22 दिन बाद मध्य प्रदेश में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों ने ली शपथ

About Post Author