सलमान खान ने लगाया अमिताभ-अभिषेक बच्चन को गले, वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

KNEWS DESK-  ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के रिश्ते के बारे में तो सभी जानते हैं| वहीं दोनों कई पार्टियों में एक दूसरे को नजर अंदाज करते हुए भी देखे गये हैं| इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन और ससुरजी अमिताभ बच्चन से सलमान खान गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं| यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया ये वीडियो प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी का है, जिसमें बॉलीवुड की कई सेलेब्स ने शिरकत की| इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे नजर आए| वीडियो में सलमान खान स्टेज पर चढ़ते हैं और अमिताभ बच्चन को गले लगाते हुए नजर आते हैं| वहीं आगे जाकर वीडियो में वह अभिषेक बच्चन को गले लगाते हुए नजर आए| इसके बाद वह एक-दूसरे से बाते भी कर रहे हैं|

वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया| इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, धड़कन फिल्म लग रही है| दूसरे यूजर ने लिखा, ये क्या हुआ| वहीं एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड बहुत अच्छे से सब संभाल रहे हैं|

बता दें, हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक लेने की खबरें सामने आई थीं| कहा गया था- एक्ट्रेस घर छोड़कर अपनी मां के घर रहने लगी हैं| हालांकि इसके बाद पूरी फैमिली अराध्या बच्चन के स्कूल इवेंट में एकसाथ नजर आई थी|

About Post Author