Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी मनीषा रानी !…मचाएंगी धमाल

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है| शो में अक्सर कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है| ऐसे में मेकर्स इस सीजन में तड़का लगाने के लिए एक मजेदार योजना बना रहे हैं| दावा है कि बिग बॉस 17 में एक नई एंट्री होगी, वह कोई और नहीं बल्कि सभी की फेवरेट मनीषा रानी हैं|

मनीषा रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं, जिन्हें बिग बॉस से असली पहचान मिली है| मनीषा बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आईं| वह सीजन 17 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुकी हैं| वहीं, अब दावा है कि मनीषा रानी बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ले सकती हैं| जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने मनीषा रानी को शो के लिए अप्रोच किया है| ऐसे में वह इस सीजन में नजर आ सकती हैं| मनीषा ने बिग बॉस ओटीटी 2 में काफी धमाल मचा दिया था| अगर वह सीजन 17 में भी आती हैं, तो फैंस बेहद खुश हो जाएंगे| बता दें कि मनीषा रानी का नाम झलक दिखाला जा 11 की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में भी आ रहा है| ऐसे में देखना होगा कि वह किस शो में एंट्री लेती हैं|

Manisha Rani Profile: कौन हैं मनीषा रानी ? छोटे-मोटे टिक टॉक वीडियो से आज  पहुंच गईं बिग बॉस - News Nation

 

रियलिटी शो बिग बॉस 17 में आखिरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान हैं, जिन्होंने मुनव्वर फारूकी पर डबल डेटिंग का आरोप लगाया है| आयशा ने खुलासा किया था कि मुनव्वर की जिंदगी में कई लड़कियां हैं| उनके इस खुलासे से मुनव्वर की छवि काफी ज्यादा बिगड़ गई है| घर में मुनव्वर लगातार रोते हुए नजर आ रहे हैं| शो में वह आयशा को खुश करने में लगे हुए हैं, ताकि किसी तरह वह मुनव्वर फारूकी को माफ कर सकें|

About Post Author