छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, पीएम मोदी समेत कई नेता करेंगे शिरकत

KNEWS DESK- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज शपथ लेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव चार बजे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

कौन- कौन होगा शामिल?

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

पहले आदिवासी सीएम होंगे विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री आदिवासी समाज की कंवर जनजाति से आते हैं। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी सीएम होने जा रहे हैं। साय कुनकुरी विधानसभा से चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी द मिंज को 25 हजार से अधिक वोटो से शिकस्त दी थी। विष्णुदेव साय रायगढ़ लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं, इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में भी मंत्री रहे हैं। साय की साफ सुधरी छवि को देखते हुए ही पार्टी आलाकमान ने उन्हें राज्य की कमान सौंपी है। विष्णुदेव साय भी संघ से करीबी नेताओं में से एक है और रमन सिंह से भी उनके रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान संपन्न हुए थे। आपको बता दें कि जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए। जिसमें छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 54 सीटों पर जीत हासिल हुई।

ये भी पढ़ें-    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आज लेंगे शपथ, जानें कौन- कौन होगा शामिल

About Post Author